HomeBlog › Client acquisition
Client acquisition · हिन्दी

MFD के लिए नए client कैसे लाएँ — 7 काम की बातें

Cold calling से client नहीं बनते — भरोसे से बनते हैं. और भरोसा बनता है दिखने से, दिखाने से, और साबित करने से. छोटे शहरों में जो MFD 100+ clients तक पहुँचते हैं, वो ये 7 काम करते हैं:

1. Referral का सवाल बदलो

"कोई हो तो बताना" — इससे कुछ नहीं मिलता. सवाल specific करो: "आपके office में कोई है जो ख़ुद trading करता है?" Specific सवाल सुनते ही client के दिमाग़ में एक चेहरा आता है. और ये सवाल पूछो सही मौक़े पर — अच्छी review meeting के तुरंत बाद.

2. Google और WhatsApp पर मिलो

हर referral call करने से पहले आपको check करता है. कुछ नहीं मिला, तो आधे वहीं ठंडे. चाहिए बस एक साफ़ page — आपकी photo, services, credentials और clients के दो-चार शब्द. इतने से "सुना है" वाला referral "देखा भी है" बन जाता है.

3. Clients को बोलने दो

आपके ही शहर के एक teacher का review किसी भी brochure से बड़ा है — क्योंकि अगला prospect भी आपके शहर का teacher है. हर SIP anniversary या goal milestone के बाद एक link भेजो, दो lines माँगो. पाँच सच्चे reviews, पचास followers से बेहतर.

4. Pitch मत करो — साबित करो

जो prospect तीन साल से ख़ुद invest कर रहा है, वो नहीं मानता कि उसे advisor चाहिए. बोलने से बहस शुरू होती है. उसका अपना portfolio दिखाने से बहस ख़त्म. March की panic sell, एक ही sector में सारा पैसा, ग़लत वक़्त पर रुकी SIP — जब prospect अपनी ग़लतियाँ रुपयों में देखता है, सवाल बदल जाता है: "आपकी ज़रूरत क्यों?" से "अब करना क्या है?"

Field का सच: सबसे ज़्यादा meetings वहाँ close होती हैं जहाँ prospect सारा वक़्त अपने बारे में बने document को देखता रहा — fund brochure को नहीं.

5. "Demat नहीं है" वालों को मत छोड़ो

छोटे शहरों में आपके best prospects ने कभी stock नहीं ख़रीदा — पैसा FD, gold, LIC और property में है. इन्हें unqualified मत समझो. "आपकी उम्र के हिसाब से equity कितनी होनी चाहिए?" — ये एक सवाल इसी audience पर सबसे ज़्यादा चलता है, क्योंकि gap सबसे बड़ा यहीं होता है.

6. Quarter में एक छोटा event

Hotel वाला seminar नहीं. Office या किसी client की दुकान पर 8–10 लोगों की एक घंटे की chai-baithak: एक topic, एक handout, selling zero. Handout ही आगे travel करता है — उस पर आपका नाम और number ज़रूर हो.

7. Follow-up में professional बनो

ज़्यादातर "हाँ" तीसरी-चौथी बातचीत में आती है, और ज़्यादातर MFD पहली के बाद रुक जाते हैं. एक diary रखो — हर prospect, क्या दिखाया, अगली बार कब लिखना है. हफ़्ते-तीन बाद politely follow-up करने वाला अक्सर उस से जीत जाता है जिसकी pitch बेहतर थी.

इन सातों में common क्या है?

कोई भी ज़्यादा बोलने के बारे में नहीं है. सब दिखने, भरोसा बनाने और prospect के हाथ में साबूत देने के बारे में हैं. Reputation compound होती है; pitch नहीं.

साबूत वाला काम, हम कर देते हैं.
AdvisorGrow किसी भी prospect के portfolio को — या सिर्फ़ उसकी FD और gold को भी — branded report में बदल देता है, हर gap रुपयों में. साथ में आपकी अपनी website और testimonial wall. पहली client report free.
AdvisorGrow lo — pehli report free